पत्थर की खदान में चट्टान गिरने से दो श्रमिकों की मौत
बेरहामपुर (ओडिशा), गुरुवार, 14 सितम्बर 2023। ओडिशा के बेरहामपुर के करीब महुघारा हिल इलाके में पत्थरों की खदान में एक चट्टान गिरने से कम से कम दो श्रमिकों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब श्रमिक काम के बाद आराम कर रहे थे और भारी बारिश के कारण चट्टान नीचे आ गिरी। मृतकों की पहचान कृष्णा बेहरा (32) और सुदर्शन बदरायत (35) के रूप में हुई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को एमकेसीजी मेडीकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में एक विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।
Similar Post
-
नीट आंदोलन टिप्पणी मामले में दक्षिणपंथी टिप्पणीकार टी.जी. मोहनदास को जमानत मिली
तिरुवनंतपुरम, सोमवार, 10 अगस्त 2026। तिरुवनंतपुरम की एक अदालत न ...
-
पंजाब विधानसभा ने स्कूल फीस में पांच प्रतिशत तक बढ़ोतरी की सीमा तय करने वाला विधेयक पारित किया
चंडीगढ़, सोमवार, 10 अगस्त 2026। पंजाब विधानसभा ने निजी विद्यालय ...
-
नीट प्रश्नपत्र लीक: अदालत ने ‘लाई-डिटेक्टर टेस्ट’ कराने की तीन आरोपियों की याचिका खारिज की
नई दिल्ली, सोमवार, 10 अगस्त 2026। राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक ...
