इंडिया की ताकत ने भाजपा की नींव हिला दी: टीएमसी के अभिषेक बनर्जी
कोलकाता, गुरुवार, 14 सितम्बर 2023। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता अभिषेक बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के डर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नींव हिल गई हैं। बनर्जी ने यह बात पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) द्वारा घंटों तक पूछताछ करने के एक दिन बाद कही। उन्होंने एक्स(पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट में कहा,”भाजपा डरी हुई है और राजग घबरा गया है। ‘इंडिया’ की ताकत ने उनकी नींव हिला दी है, दिल थाम के बैठिए और देखिए बड़े बड़े दिग्गज भरभराकर गिरेंगे। ”
टीएमसी के सांसद ने बुधवार को दावा किया था कि यह पूछताछ उन्हें विपक्षी गठबंधन (इंडिया) की समन्वय समिति की बैठक में भाग लेने से रोकने का एक प्रयास थी। उन्होंने कहा था कि ईडी की कार्रवाई विपक्षी एकता बनाने में टीएमसी द्वारा निभाई जा रही ‘महत्वपूर्ण भूमिका’ का प्रमाण है। बनर्जी ने नौ घंटों तक चली लंबी पूछताछ के बाद संवाददाताओं से कहा था,”ईडी अपना समय बर्बाद कर रही है लेकिन मैं उन्हें दोष नहीं दूंगा। एजेंसी के अधिकारी अपने राजनीतिक आकाओं के लिए यह सब कर रहे हैं। अगर वह लगातार मुझसे 72 घंटों तक भी पूछताछ करें तो मुझे फर्क नहीं पड़ता क्योंकि मेरे पास छुपाने के लिए कुछ नहीं है।”
Similar Post
-
टीबी मुक्त भारत’ जनभागीदारी का राष्ट्रीय अभियान बन चुका : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ग ...
-
राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर लगे आरोपों पर सरकार जवाब दे: खरगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा ...
-
अमेरिका से इथेनॉल आयात करने के दबाव में ई-20 नीति लागू कर रही सरकार : केजरीवाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयो ...
