नोएडा में पुलिस पर हमला करने के आरोपी तीन लोग गिरफ्तार
नोएडा (उप्र), गुरुवार, 14 सितम्बर 2023। दादरी में मारपीट के एक मामले में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला करने के आरोपी तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। दादरी के थाना प्रभारी निरीक्षक सुजीत उपाध्याय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जविंदर, विनय तथा नेतराम के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक महिला ने चिटैहरा के निवासी अनंतराम के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करवाया था, जब उप निरीक्षक मलूक सिंह बुधवार को आरोपी को पकड़ने गए तो करीब दो दर्जन लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में जविंदर, विनय तथा नेतराम को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को पुलिस ने स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
