एक साथ चुनाव कराने पर समिति की पहली बैठक 23 सितंबर को होगी : कोविंद
भुवनेश्वर, शनिवार, 16 सितम्बर 2023। देश में एक साथ चुनाव कराने पर गौर करने और सिफारिशें करने के लिए उच्च स्तरीय समिति के प्रमुख पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि समिति की पहली बैठक 23 सितंबर को होगी। सरकार ने दो सितंबर को लोकसभा, राज्य विधानसभाओं, नगर पालिकाओं और पंचायतों के एक साथ चुनाव कराने की संभावना पर गौर करने और सिफारिश करने के लिए आठ सदस्यीय समिति को अधिसूचित किया था। कोविंद ने शनिवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘पहली बैठक 23 सितंबर को होगी।’’ वह एक निजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए भुवनेश्वर में थे।
Similar Post
-
चुनावी प्रक्रिया को कमजोर कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही : अजय राय
अयोध्या, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर् ...
-
अमेरिका के कोलोराडो डेनवर विश्वविद्यालय को हैदराबाद में परिसर स्थापित करने के लिए मंजूरी मिली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। कोलोराडो डेनवर विश्वविद्या ...
-
ओडिशा सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
भुवनेश्वर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। ओडिशा सरकार ने बुधवार को सा ...
