आरक्षण रोस्टर, समिति की बैठकों की जानकारी वेबसाइट पर प्रकाशित करेगा एम्स-दिल्ली
नई दिल्ली, बुधवार, 20 सितम्बर 2023। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)-दिल्ली ने अधिक पारदर्शिता लाने के लिए आरक्षण रोस्टर, विभाग पदोन्नति समिति और चयन समिति की बैठकों के बारे में सभी जानकारी अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित करने का निर्णय लिया है। इससे पहले जून में जारी कार्यालय ज्ञापन में संस्थान को कर्मचारियों और लोगों के लिए जानकारी आसानी से उपलब्ध कराने को लेकर वेबसाइट पर सभी आरक्षण रोस्टर प्रकाशित करने की सलाह दी गई थी। एम्स-दिल्ली के निदेशक डॉ. एम. श्रीनिवास ने कहा, “पारदर्शिता बढ़ाने और सूचना सक्रिय रूप से साझा करने के लिए विभिन्न समितियों से संबंधित जानकारी एम्स की वेबसाइट पर ऑनलाइन प्रकाशित की जाएगी।”
Similar Post
-
चुनावी प्रक्रिया को कमजोर कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही : अजय राय
अयोध्या, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर् ...
-
अमेरिका के कोलोराडो डेनवर विश्वविद्यालय को हैदराबाद में परिसर स्थापित करने के लिए मंजूरी मिली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। कोलोराडो डेनवर विश्वविद्या ...
-
ओडिशा सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
भुवनेश्वर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। ओडिशा सरकार ने बुधवार को सा ...
