नोएडा से दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, एक क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ बरामद
नोएडा, शुक्रवार, 22 सितम्बर 2023। मेरठ जिले के एंटी नारकोटिक्स थाना की पुलिस ने नोएडा से दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक क्विंटल सात किलोग्राम गांजा बरामद किया है जिसकी कीमत लाखों रुपए बताई जाती है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि मेरठ में स्थित एंटी नाकोटिक्स थाना के प्रभारी निरीक्षक सौरभ विक्रम सिंह ने थाना सेक्टर 39 को देर रात को बताया कि उन्हें नोएडा के रास्ते गांजा तस्करी कर मथुरा ले जाए जाने की सूचना मिली है।
प्रवक्ता के अनुसार, इस सूचना के आधार पर मेरठ जिले की एंटी नारकोटिक्स टीम और नोएडा के थाना सेक्टर 39 की पुलिस ने महामाया फ्लाईओवर के पास एक जीप को रोका। जीप में सौमीन तथा राकेश नामक दो लोग सवार थे। तलाशी लेने पर जीप से करीब एक क्विंटल 700 किलोग्राम गांजा मिला। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह लोग दिल्ली से गांजा ले जाकर मथुरा और आसपास के क्षेत्रों में उसकी आपूर्ति करते हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
Similar Post
-
चुनावी प्रक्रिया को कमजोर कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही : अजय राय
अयोध्या, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर् ...
-
अमेरिका के कोलोराडो डेनवर विश्वविद्यालय को हैदराबाद में परिसर स्थापित करने के लिए मंजूरी मिली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। कोलोराडो डेनवर विश्वविद्या ...
-
ओडिशा सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
भुवनेश्वर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। ओडिशा सरकार ने बुधवार को सा ...
