प्रयागराज के व्यापारी के अपहृत नाबालिग बेटे का शव चित्रकूट के जंगल से बरामद
चित्रकूट (उप्र), रविवार, 24 सितम्बर 2023। प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ कस्बे के एक व्यापारी के अपहृत नाबालिग बेटे का शव पुलिस ने चित्रकूट जिले के बरगढ़ थानाक्षेत्र के अरवारी के जंगल से रविवार सुबह बरामद किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। बरगढ़ थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अंजनी कुमार सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बरगढ़ थानाक्षेत्र में अरवारी के जंगल से रविवार सुबह एक किशोर का शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि किशोर के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ था।
उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि किशोर के सिर पर वजनदार पत्थर से वार किया गया था जिससे उसकी मौत हो गई। सिंह ने बताया कि किशोर की पहचान शंकरगढ़ कस्बे के व्यापारी पुष्पराज केसरवानी उर्फ विक्की के बेटे शुभ केसरवानी (13) के रूप में की गई है।
एसएचओ ने प्रयागराज के बारा क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सन्तोष सिंह के हवाले से बताया कि किशोर शुभ केसरवानी शनिवार शाम चार बजे तक दुकान में था, इसके बाद वह रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। सिंह ने शंकरगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे अज्ञात बदमाशों का फोन पुष्पराज के फोन पर आया और बेटे की रिहाई के बदले 15 लाख रुपये की मांग की गई। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर प्रयागराज के यमुना नगर क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अभिनव त्यागी, बारा क्षेत्र एसीपी सन्तोष सिंह के अलावा कई पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस किशोर के शव को पुलिस कब्जे में लेकर जांच शुरू करेगी।
Similar Post
-
कांग्रेस डूबता जहाज नहीं, पार्टी को मज़बूत बनाने के लिए अलग हुए नेताओं को फिर एकजुट होना चाहिए: राउत
पुणे, शनिवार, 13 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने शनिव ...
-
अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर तलाशी, तृणमूल ने 'राजनीतिक प्रतिशोध' का आरोप लगाया
कोलकाता, शनिवार, 13 जून 2026। पश्चिम बंगाल पुलिस और केंद्रीय बल ...
-
निर्मला सीतारमण ने उडुपी के श्रीकृष्ण मठ में पूजा-अर्चना की
उडुपी (कर्नाटक), शनिवार, 13 जून 2026। केंद्रीय वित्त मंत्री निर् ...
