सड़क दुर्घटना में स्कूल के प्रधानाचार्य और छात्रा की मौत
जयपुर, रविवार, 24 सितम्बर 2023। राजस्थान के बाड़मेर जिले में शनिवार रात एक बस के खड़े डंपर से टकरा जाने से एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य और एक छात्रा की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सेहलऊ गांव के पास बस डंपर से टकरा गई, जिससे सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य मोहम्मद इब्राहिम (50) और 13 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यह घटना तब हुई जब ये लोग जालोर में आयोजित एक संगीत प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद बाड़मेर के डेटाणी लौट रहे थे। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल डेटाणी का दल प्रतियोगिता में भाग लेने जालोर के रानीवाड़ा गया था। छात्रों के साथ प्रधानाचार्य और तीन शिक्षक भी थे। अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल तीन लड़कियों को जोधपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य घायलों का इलाज बाड़मेर में किया जा रहा है।
Similar Post
-
टीबी मुक्त भारत’ जनभागीदारी का राष्ट्रीय अभियान बन चुका : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ग ...
-
राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर लगे आरोपों पर सरकार जवाब दे: खरगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा ...
-
अमेरिका से इथेनॉल आयात करने के दबाव में ई-20 नीति लागू कर रही सरकार : केजरीवाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयो ...
