मध्य प्रदेश: पेड़ से टकराई कार, पांच लोगों की मौत
उमरिया, सोमवार, 25 सितम्बर 2023। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग के पास सोमवार तड़के एक कार के पेड़ से टकरा जाने से उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि यह हादसा तड़के करीब तीन बजे घुनघुटी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 43 पर मझगवा गांव के पास हुआ। सहायक उपनिरीक्षक शैलेन्द्र चतुर्वेदी ने बताया कि कार में पांच लोग सवार थे और उमरिया से शहडोल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनका वाहन पेड़ से टकरा गया। उन्होंने बताया कि कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। चतुर्वेदी ने बताया कि सभी की आयु 30 से 35 वर्ष के बीच थी और उनमें से अधिकतर सरकारी कर्मचारी थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच जारी है।
Similar Post
-
चुनावी प्रक्रिया को कमजोर कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही : अजय राय
अयोध्या, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर् ...
-
अमेरिका के कोलोराडो डेनवर विश्वविद्यालय को हैदराबाद में परिसर स्थापित करने के लिए मंजूरी मिली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। कोलोराडो डेनवर विश्वविद्या ...
-
ओडिशा सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
भुवनेश्वर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। ओडिशा सरकार ने बुधवार को सा ...
