असम में सात करोड़ रुपये की कीमत की हेरोइन जब्त, तीन लोग गिरफ्तार
गुवाहाटी, बुधवार, 27 सितम्बर 2023। असम के कछार जिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से सात करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की गई हैं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोनई शहर के काबूगंज में एक वाहन को रोका। तलाशी के दौरान उसमें से साबुन के 88 बक्सों में छिपाई गई 1.15 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई। उन्होंने बताया कि वाहन में मौजूद तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया और जांच की जा रही है।
Similar Post
-
चुनावी प्रक्रिया को कमजोर कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही : अजय राय
अयोध्या, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर् ...
-
अमेरिका के कोलोराडो डेनवर विश्वविद्यालय को हैदराबाद में परिसर स्थापित करने के लिए मंजूरी मिली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। कोलोराडो डेनवर विश्वविद्या ...
-
ओडिशा सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
भुवनेश्वर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। ओडिशा सरकार ने बुधवार को सा ...
