सड़क हादसे में दो लोगों की मृत्यु
जगदलपुर, शनिवार, 30 सितम्बर 2023। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में सड़क हादसे में दो लोगों की मृत्यु हो गयी और 14 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल बीजापुर से एक यात्री बस जगदलपुर के लिए रवाना हुयी थी। वहीं जगदलपुर से ट्रेलर वाहन गीदम की ओर जा रहा था। बस्तर जिले में कोडेनार थाना क्षेत्र के किलेपाल इलाके में दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गयी और इन वाहनों ने एक दुपहिया वाहन को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस वजह से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 14 लोग घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए डिमरापाल अस्पताल पहुंचाया गया है।
Similar Post
-
कांवड़ यात्रा के दौरान उच्च क्षमता के तारों की चपेट में आया डीजे कैंटर, पांच झुलसे
अलवर, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के ...
-
हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित
नई दिल्ली, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। लोक सभा में विपक्ष ने मंगलवार ...
-
अरुणाचल प्रदेश में लग्जरी कार चोरी गिरोह का भंडाफोड़, चोरी के 15 वाहन बरामद; चार गिरफ्तार
ईटानगर, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। अरुणाचल प्रदेश के क्रा दादी जिल ...
