OnePlus Buds 3 ईयरबड्स 33 घंटे की बैटरी के साथ होंगे लॉन्च!
OnePlus Buds Pro 2 के बाद कंपनी अब वायरलेस ईयरबड्स में Buds 3 को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी की ओर से इसका संकेत अभी नहीं दिया गया है, लेकिन वियरेबल को लेकर लीक्स अब सामने आने लगे हैं। Buds Pro 2 फरवरी में लॉन्च हुए थे, कयास है कि Buds 3 भी इसी टाइमलाइन को फॉलो करेंगे। लॉन्च से पहले ईयरबड्स के रेंडर लीक हुए हैं जिनमें इनका डिजाइन पता चलता है। साथ में कुछ स्पेक्स भी बताए गए हैं। आइए जानते हैं कैसे हो सकते हैं OnePlus Buds 3 ट्रू वायरलेस इयरबड्स।
OnePlus Buds 3 के लॉन्च अभी काफी समय है, लेकिन इसके रेंडर ऑनलाइन लीक हो गए हैं। टिप्स्टर @Onleaks ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इसके रेंडर शेयर किए हैं। MSP के साथ मिलकर शेयर किए गए फोटो में डिजाइन देखकर पता चलता है कि ये भी इसके पहले आए मॉडल की तरह सेमी-इन-इयर बड्स होंगे। इसके पहले आए दोनों ही मॉडल्स की तरह इनमें भी डुअल टोन डिजाइन होगा। स्टेम पर ग्लॉसी फिनिश देखी जा सकती है। इयरटिप्स पर मैटे फिनिश मिल सकती है। ये वजन में हल्के बताए गए हैं जो कि केवल 4.77 ग्राम के हो सकते हैं।
Buds 3 का केस स्क्वायर शेप में ही दिख रहा है। केस पर IPX4 सर्टिफिकेशन मिल सकता है जबकि इयरबड्स IP55 रेटिंग के साथ आ सकते हैं। OnePlus Buds 3 में कथित तौर पर 10.4mm वूफर और 6mm ट्वीटर देखने को मिल सकता है। इनमें 48db का एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन भी बताया गया है। इनमें Bluetooth 5.3, Google Fast Pair की कनेक्टिविटी भी बताई गई है। केस की बैटरी कैपिसिटी 520mAh कही गई है जबकि प्रत्येक बड में 58mAh बैटरी देखने को मिल सकती है। कुल बैटरी लाइफ 33 घंटे की बताई गई है।
OnePlus Buds Pro 2 के स्पेसिफिकेशंस
- OnePlus के Buds Pro 2 TWS ईयरफोन 11mm वूफर और 6mm ट्वीटर से लैस हैं। इसमें शामिल एक्टिव नॉइस कैंसलेशन (ANC) फीचर बाहरी शोर के 48dB तक रोक सकता है। प्रत्येक ईयरबड में 9 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। वनप्लस का दावा है कि वनप्लस बड्स प्रो 2 एएनसी चालू होने पर 25 घंटे तक और एएनसी बंद होने पर 39 घंटे तक की कुल बैटरी लाइफ दे सकता है।
- ये ब्लूटूथ 5.3 वायरलेस कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं, जो LHDC 4.0 ऑडियो कोडेक के साथ कंपेटिबल है। OnePlus Buds Pro 2 में डुअल कनेक्शन सपोर्ट के साथ गूगल का फास्ट पेयर फीचर शामिल है, जो 10 मीटर तक की वायरलेस रेंज देने का दावा करता है और ये 54 मिलीसेकंड के अल्ट्रा-लो लेटेंसी कनेक्शन की पेशकश करते हैं।
- ईयरबड्स में टच कंट्रोल फीचर है और ये तीन माइक्रोफोन से लैस हैं। वनप्लस बड्स प्रो 2 को IP55 रेटिंग भी मिलती है। इनमें 10Hz से 40,000Hz का फ्रीक्वेंसी रेस्पॉन्स रेंज मिलती है। इन TWS ईयरफोन में इनबिल्ट IMU सेंसर हैं, जो एक्टिविटी लेवल और पॉस्चर रिमाइंडर जनरेट करने के लिए डिजाइन किए गए हैं।
Similar Post
-
Oppo Find N6 का ग्लोबल लॉन्च जल्द
Oppo Find N6 जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। कंपनी इस फोन को ग्लोबल ...
-
Tecno Spark Go 3 हो रहा 16 जनवरी को लॉन्च
Tecno भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Spark Go 3 लेकर आ रहा है। कंपनी ...
-
Oppo A6 Pro 5G हुआ लॉन्च
Oppo ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Oppo A6 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन ...
