दंपति को कार से टक्कर मारने वाला कन्नड़ फिल्म अभिनेता गिरफ्तार, महिला की मौत
बेंगलुरु, रविवार, 01 अक्टूबर 2023। कन्नड़ फिल्म अभिनेता नागभूषण एस एस द्वारा कथित तौर पर चलाई जा रही एक तेज रफ्तार कार ने एक दंपति को टक्कर मार दी जिसमें 48 साल की एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसके 58 वर्षीय पति गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना 30 सितंबर की रात बेंगलुरु में वसंतपुरा मुख्य मार्ग पर हुई। पुलिस के अनुसार, प्रेमा एस (48) और कृष्णा बी (58) फुटपाथ पर टहल रहे थे, तभी उत्तरहल्ली से कोनानाकुंते की ओर जाते समय आरोपी की कार ने कथित तौर पर उन्हें टक्कर मार दी और बाद में वह बिजली के खंभे से जा टकराई।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ‘‘तेजी और लापरवाही’’ से कार चला रहा था। गंभीर रूप से घायल दंपति को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि उनके पति का इलाज चल रहा है। यह हादसा कुमारस्वामी यातायात पुलिस सीमा के अंतर्गत हुई। सूचना मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और नागभूषण को गिरफ्तार कर लिया। अभिनेता ने कई फिल्मों में, विशेष तौर पर हास्य भूमिकाओं में काम किया है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर कार को जब्त कर लिया गया है।
Similar Post
-
आप सांसदों का भाजपा में शामिल होने का मामला, मान ने कहा-पांच मई को राष्ट्रपति से मिलेंगे
चंडीगढ़, बुधवार, 29 अप्रैल 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ...
-
अदालत ने समन मामलों में बरी किए जाने के खिलाफ ईडी की याचिका पर केजरीवाल को नया नोटिस जारी किया
नई दिल्ली, बुधवार, 29 अप्रैल 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधव ...
-
नोएडा में एसी में धमाके के बाद फ्लैट में लगी आग, कोई हताहत नहीं
नोएडा (उप्र), बुधवार, 29 अप्रैल 2026। नोएडा के सेक्टर-75 स्थित आवास ...
