दिल्ली में आईएस का संदिग्ध आतंकवादी शाहनवाज को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली, सोमवार, 02 अक्टूबर 2023। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने राजधानी में आतंकी नेटवर्क का भंडाफाेड करते हुए आईएसआईएस मॉड्यूल के एक मोस्ट वांटेड आतंकवादी सहित अन्य तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आतंकवादी का नाम मोहम्मद शाहनवाज उर्फ शैफी उज्जमा है। पुलिस ने शाहनवाज से पूछताछ के बाद तीन अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है। शाहनवाज पर तीन लाख रुपये का इनाम गया था। बताया जा रहा है कि शाहनवाज और एक अन्य को जहां दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। वहीं तीसरे संदिग्ध को दिल्ली के बाहर से दबोचा गया है। यह आतंकी मॉड्यूल उत्तर भारत में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। दिल्ली पुलिस के मुताबिक शाहनवाज पेशे से इंजीनियर है और राष्ट्रीय राजधानी का रहने वाला है। कुछ समय पहले पुणे पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया था और तब से वह दिल्ली में ही रह रहा था।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
