बीएसएफ ने पाक ड्रोन गिराया, ढाई किलो हेरोइन बरामद
जालंधर, मंगलवार, 03 अक्टूबर 2023। पंजाब में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जिला तरनतारन में एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है। घटनास्थल से बीएसएफ को ड्रोन के साथ दो किलो सात सौ ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की रात सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने गांव कलसियां खुर्द के पास भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले एक पाक ड्रोन को मार गिराया। उन्होने बताया कि सीमा बाड़ के आगे चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान बीएसएफ के जवानों ने एक धान के खेत से एक पाकिस्तानी ड्रोन क्वाडकॉप्टर (मॉडल - डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके, चीन में निर्मित), और दो किलो सात सौ ग्राम हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया।
Similar Post
-
फरवरी 2027 में नई दिल्ली में होगा 5 वां कोस्ट गार्ड ग्लोबल समिट
नई दिल्ली, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। भारत अंतरराष्ट्रीय समुद्री स ...
-
रंजना चोपड़ा ने जनजातीय कल्याण योजनाओं की समीक्षा की
नई दिल्ली, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। जनजातीय कार्य मंत्रालय की सच ...
-
एसीबी ने दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। भष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने ...
