आगामी चुनावों में हार की आशंका से बौखलाए मोदी- गोपाल राय
नई दिल्ली, बुधवार, 04 अक्टूबर 2023। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आने वाले चुनावों में हार मिलने वाली है इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बौखलाहट में संजय सिंह के घर छापेमारी करवा रहे हैं। गोपाल राय ने आज कहा कि संजय सिंह के घर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी इसलिए हो रही है कि इस देश के हर सर्वे में बताया जा रहा है कि आगामी चुनावों में भाजपा हार रही है। उन्होंने कहा कि श्री मोदी इसी बौखलाहट में कार्रवाई करवा रहे है।
उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल में इस मामले को लेकर एक हज़ार जगहों पर छापेमारी की गई। ईडी और केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बहुत लोगों को गिरफ़्तार किया और उनको प्रताड़ित किया लेकिन आजतक किसी के पास से एक चवन्नी नहीं मिली। उन्होंने कहा कि संजय सिंह के घर से भी कुछ नहीं मिलने वाला है। आप नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सांसद संजय सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी पर कहा कि यह ऐसा काल्पनिक घोटाला है जिसमें पिछले 15 महीने से छान-बीन चल रही है। कम से कम एक हज़ार जगहों पर ईडी और सीबीआई छापेमारी कर चुकी है लेकिन कहीं से भी एक रुपया बरामद नहीं हुआ। संजय सिंह के घर से भी कुछ नहीं मिलने वाला है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ़ और सिर्फ़ चुनाव हार रही यह उसी की हताशा है। प्रधानमंत्री की कोशिश है कि किसी भी तरह फिर से प्रधानमंत्री बन जाये लेकिन आम आदमी पार्टी सवाल पूछती रहेगी। ग़ौरतलब है कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी की टीम संजय सिंह के आवास पर सुबह पहुंची थी।
Similar Post
-
कांग्रेस डूबता जहाज नहीं, पार्टी को मज़बूत बनाने के लिए अलग हुए नेताओं को फिर एकजुट होना चाहिए: राउत
पुणे, शनिवार, 13 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने शनिव ...
-
अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर तलाशी, तृणमूल ने 'राजनीतिक प्रतिशोध' का आरोप लगाया
कोलकाता, शनिवार, 13 जून 2026। पश्चिम बंगाल पुलिस और केंद्रीय बल ...
-
निर्मला सीतारमण ने उडुपी के श्रीकृष्ण मठ में पूजा-अर्चना की
उडुपी (कर्नाटक), शनिवार, 13 जून 2026। केंद्रीय वित्त मंत्री निर् ...
