16 अक्टूबर को रिलीज होगा टाइगर 3 का ट्रेलर
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आने वाली फिल्म ''टाइगर 3'' का ट्रेलर 16 अक्टूबर को रिलीज होगा। यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म टाइगर 3 का हाल ही में एक वीडियो टाइगर का मैसेज रिलीज किया गया था।अब मेकर्स ने टाइगर 3 के ट्रेलर की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। यशराज फिल्मस ने सोशल मीडिया पर बताया है कि टाइगर 3 का ट्रेलर 16 अक्टूबर को रिलीज होगा।टाइगर 3 से पहले इस फ्रेंचाइजी के दो पार्ट एक था टाइगर (2012) और टाइगर जिंदा है (2017) रिलीज हो चुके हैं।फिल्म टाइगर 3 का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। टाइगर 3 में सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी की मुख्य भूमिका है। टाइगर 3 इस साल दीवाली के मौके पर हिंदी, तेलुगु और तमिल में रिलीज होगी।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
