गुरमिंदर सिंह को पंजाब का महाधिवक्ता नियुक्त किया गया
चंडीगढ़, गुरुवार, 05 अक्टूबर 2023। पंजाब सरकार ने बृहस्पतिवार को वरिष्ठ वकील गुरमिंदर सिंह को राज्य का नया महाधिवक्ता (एजी) नियुक्त किया। वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद घई के एजी पद से इस्तीफा देने के बाद यह नियुक्ति की गयी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य मंत्रिमंडल ने नए एजी के रूप में सिंह के नाम को मंजूरी दी। बीते वर्ष मार्च में राज्य में सत्ता में आई आम आदमी पार्टी (आप) सरकार में सिंह तीसरे एजी होंगे। ग्राम पंचायतों को भंग करने के मामले में आप सरकार को उच्च न्यायालय में शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी। इस मामले के लगभग एक महीने बाद घई ने एजी के पद से इस्तीफा दे दिया था। एक प्रमुख आपराधिक वकील घई ने जुलाई 2022 में एजी का पद संभाला था। उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ता अनमोल रतन सिद्धू की जगह ली थी।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
