आलिया भट्ट ने शुरू की फिल्म ‘जिगरा’ की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी आने वाली फिल्म ‘जिगरा’ की शूटिंग शुरू कर दी है। करण जौहर के प्रोडक्शल हाउस धर्मा प्रोडक्शंस के तले फिल्म जिगरा बनायी जा रही है।फिल्म जिगरा का निर्देशन वासन बाला कर रहे हैं।आलिया इस फिल्म से बतौर सह-निर्माता भी जुड़ी हैं। आलिया ने फिल्म जिगरा की शूटिंग शुरू कर दी है।आलिया भट्ट ने फिल्म जिगरा के सेट से तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। शूटिंग से तस्वीरें साझा करते हुए, आलिया भट्ट ने लिखा, और हम आगे बढ़ रहे हैं। हमारे जिगरा को जीवंत करने का पहला दिन… देखते रहिए क्योंकि हम आपके लिए अपने दिल का एक टुकड़ा लेकर आ रहे हैं… आगे के सफर के लिए फिंगर्स क्रॉस्ड…लव टीम जिगरा।’ जिगरा 27 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
‘कप्तान’ में पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे साकिब सलीम
अभिनेता साकिब सलीम अपने अगले ओटीटी सीरीज़ ‘कप्तान’ में पुलिस अध ...
-
एक्रोमैटोप्सिया से पीड़ित सुपरहीरो का किरदार निभाएंगी अदा शर्मा
- 'सुपर वेली' फिल्म का फर्स्ट लुक जारी
फिल्मी दुनि ...
-
‘नमो रे’ गाने का प्रोमो हुआ रिलीज
जब से इसकी घोषणा हुई है, ‘नागबंधम’ 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में ...
