गणपथ का पहला गाना हम आए हैं रिलीज
बालीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म गणपथ का पहला गाना हम आए हैं रिलीज हो गया है। पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म गणपथ में टाइगर श्राफ के साथ कृति सेनन और अमिताभ बच्चन की मुख्य भूमिका है। फिल्म का पहला गाना हम आए हैं रिलीज हो गया है। यह गाना पार्टी सॉन्ग है, इस गाने में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की सिजलिंग केमिस्ट्री और शानदार डांस मूव्स, अट्रेक्टिव चेन हुक-स्टेप ने लोगों का दिल जीत लिया है।
गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इस गाने पर रिल्स भी बननी शुरू हो गई। गुड कंपनी के सहयोग से पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और विकास बहल द्वारा निर्देशित गणपथ का निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल ने किया है। यह फिल्म 20 अक्तूबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
