आदि शंकराचार्य पर फिल्म बनाएंगे आशुतोष गोवारिकर, रिलीज किया पोस्टर
मशहूर फिल्मनिर्माता आशुतोष गोवारिकर ने अपनी आगामी फिल्म 'शंकर' की घोषणा कर दी है। यह फिल्म आदि शंकराचार्य की जिंदगी पर आधारित होगी। शुक्रवार को आशुतोष गोवारिकर ने इसका भी पोस्टर लॉन्च किया। पोस्टर में आदि शंकराचार्य खड़े हैं तथा उनके पीछे आसमान में दुष्ट शक्तियां हैं जो उन पर प्रहार करने के प्रयास में हैं। आशुतोष गोवारिकर ने लिखा कि वह सम्मान महसूस करते हैं कि उन्हें यह अवसर प्राप्त हुआ। इस फिल्म का ऐलान मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर में स्टैच्यू ऑफ वननेस के अनावरण के समय किया गया।
आशुतोष गोवारिकर ने फिल्म के लिए आचार्य शंकर संस्कृत एकता न्यास के साथ हाथ मिलाया है। आशुतोष ने फिल्म का हिंदी एवं अंग्रेजी का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास और के सहयोग से, शंकर के जरिए आदि शंकराचार्य के जीवन और ज्ञान को दिखाने का मौका पाकर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं।' बता दे कि आशुतोष गोवारिकर की पिछली फिल्म पानीपत थी जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इसमें अर्जुन कपूर, कृति सेनन एवं संजय दत्त ने मुख्य किरदार निभाया। आशुतोष को लगान एवं जोधा अकबर जैसी शानदार फिल्मों के लिए जाना जाता है। देखना होगा कि वह इस बार पर्दे पर क्या जादू बिखेरते हैं।
शंकराचार्य को भगवान शिव का अंशावतार माना जाता है। उन्होंने अपना पूरा जीवन सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में लगा दिया। वह बचपन से प्रतिभाशाली थे तथा छोटी उम्र में ही रामायण, महाभारत, वेद एवं उपनिषद याद कर लिए थे। सिर्फ 7 वर्ष की आयु में शंकराचार्य ने संन्यास ले लिया था। देशभर में भ्रमण कर उन्होंने सनातन धर्म को आगे बढ़ाने का काम किया।
Similar Post
-
आवारापन 2 के टीजऱ में दिखा दिशा पाटनी का नया अंदाज
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी की आगामी फिल्म आवारापन 2 का टीजऱ रिलीज ...
-
ओरी ने दिखाई नीता अंबानी और ईशा अंबानी के वेनिस सेलिब्रेशन के पर्दे के पीछे की खास झलक
सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी ने एक बार फिर अपने खास हास्य अंदाज़ से स ...
-
मैसा के BTS फोटो ने बढ़ाया क्रेज
पैन इंडिया स्टार रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म मैसा की शूटिंग से जु ...
