आबकारी नीति मामला : आप सांसद संजय सिंह की हिरासत 3 दिन के लिए बढ़ाई
नई दिल्ली, मंगलवार, 10 अक्टूबर 2023। दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामला में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आप सांसद संजय सिंह की हिरासत 3 दिन के लिए बढ़ा दी है। पांच दिन की ईडी हिरासत के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया था। ईडी ने इस आधार पर आगे की हिरासत की मांग की थी कि वह सहयोग नहीं कर रहे हैं। उनके करीबी सर्वेश मिश्रा भी सहयोग नहीं कर रहे हैं। एजेंसी ने यह भी कहा कि एकत्र की गई सामग्री से पता चलता है कि शराब लाइसेंस को मंजूरी देने के लिए रिश्वत की मांग की गई थी। आप सांसद संजय सिंह को 10 अक्टूबर तक ईडी की रिमांड पर भेजा गया था।
पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के बाद कथित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार होने वाले सिंह आप के दूसरे शीर्ष नेता हैं। सिसौदिया को इस साल फरवरी में सीबीआई ने और बाद में मार्च में ईडी ने गिरफ्तार किया था। ईडी ने मामले में चार आरोप पत्र दायर किए हैं। इनमें सिंह के नाम का भी उल्लेख किया है। ईडी ने आबकारी नीति मामले में कथित अनियमितताओं की शिकायत पर पिछले साल अगस्त में दर्ज की गई सीबीआई की प्राथमिकी के आधार पर जांच शुरू की है।
Similar Post
-
चुनावी प्रक्रिया को कमजोर कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही : अजय राय
अयोध्या, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर् ...
-
अमेरिका के कोलोराडो डेनवर विश्वविद्यालय को हैदराबाद में परिसर स्थापित करने के लिए मंजूरी मिली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। कोलोराडो डेनवर विश्वविद्या ...
-
ओडिशा सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
भुवनेश्वर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। ओडिशा सरकार ने बुधवार को सा ...
