जम्मू कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के निकट एक सैनिक की गोली लगने से मौत
जम्मू, बुधवार, 11 अक्टूबर 2023। जम्मू कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के निकट एक सैनिक की खुद की सर्विस राइफल से चली गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सिपाही अमृतपाल सिंह मनकोटे सेक्टर में अग्रिम चौकी पर तैनात था, सुबह पांच बजे गोली चलने की आवाज के बाद सिंह का एक सहकर्मी वहां पहुंचा और उसने सिंह को खून से लथपथ पाया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सिंह को अपनी ही सर्विस राइफल से चली गोली लग गई। अधिकारी ने बताया कि इस बात की जांच की जाएगी कि सैनिक ने आत्महत्या की है या उसकी सर्विस राइफल से गोली दुर्घटनावश चली। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Similar Post
-
उप्र विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा
लखनऊ, मंगलवार, 30 जून 2026। उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी ...
-
कर्नाटक: सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में मामूली आग लगी, कोई हताहत नहीं
दावणगेरे (कर्नाटक), मंगलवार, 30 जून 2026। दावणगेरे के चिगतेरी जि ...
-
त्रुटियों से भरी पाठ्यपुस्तक के कारण बच्चों का भविष्य दांव पर: नवीन पटनायक
भुवनेश्वर, मंगलवार, 30 जून 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष न ...
