केरल के एक कस्बे में जंगली हाथी घुसा, अफरातफरी में तीन लोग घायल
कन्नूर (केरल), बुधवार, 11 अक्टूबर 2023। केरल के कन्नूर जिले के उलीक्कल कस्बे में बुधवार को एक जंगली हाथी घुस आया जिससे लोगों में दहशत फैल गयी तथा इस अफरातफरी में तीन लोग घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि हाथी को देखकर लोग डर गए और वे सुरक्षित जगह पर शरण लेने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हाथी को वापस जंगल भेजने की कोशिश की जा रही है, जो कस्बे से करीब छह किलोमीटर दूर है। उसने बताया कि इलाके में स्कूल, दुकानों एवं अन्य प्रतिष्ठानों को तत्काल बंद कर दिया गया है ताकि कोई व्यक्ति हाथी की चपेट में नहीं आ सके। उसने बताया कि हाथी ने किसी सरकारी या निजी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया है। उसने कुछ फसलों को अवश्य क्षति पहुंचायी है।
Similar Post
-
उत्तराखंड में उफनाई नदी में युवक बहा, भूस्खलन से करीब 80 सड़कें बाधित
देहरादून, सोमवार, 03 अगस्त 2026। उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों म ...
-
नीट पेपर लीक प्रदर्शनों में शामिल छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी वापस ले सकती हैं सरकारें : न्यायालय
नई दिल्ली, सोमवार, 03 अगस्त 2026। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को स ...
-
पुरी रथ यात्रा को यूनेस्को की सूची में शामिल कराने के लिए ओडिशा ने केंद्र से मांगा सहयोग
भुवनेश्वर, सोमवार, 03 अगस्त 2026। ओडिशा सरकार ने पुरी की भगवान ज ...
