लेह में सेना ने अभियान चलाकर 175 बारूदी सुरंगें नष्ट कीं
लेह/जम्मू, गुरुवार, 12 अक्टूबर 2023। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह जिले के तीन इलाकों में सेना ने एक अभियान चलाकर 175 बारूदी सुरंगें नष्ट की हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह कदम लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के नजदीक रहने वाले स्थानीय लोगों की मांग पर उठाया गया। लेह के उपायुक्त संतोष सुखदेव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘फोब्रांग, योरगो और लुकुंग के स्थानीय लोगों की ओर से हम 175 से अधिक बारूदी सुरंगों को सफलतापूर्वक नष्ट करने की त्वरित कार्रवाई के लिए हम फायर एंड फ्यूरी कोर को धन्यवाद देते हैं।’ फोब्रांग के सरपंच ने कहा, ‘‘मैं 1962 में लगाई गई इन बारूदी सुरंगों को नष्ट करने के लिए भारतीय सेना को धन्यवाद देना चाहता हूं। इससे हमें नुकसान होता था।’
Similar Post
-
उत्तराखंड में उफनाई नदी में युवक बहा, भूस्खलन से करीब 80 सड़कें बाधित
देहरादून, सोमवार, 03 अगस्त 2026। उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों म ...
-
नीट पेपर लीक प्रदर्शनों में शामिल छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी वापस ले सकती हैं सरकारें : न्यायालय
नई दिल्ली, सोमवार, 03 अगस्त 2026। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को स ...
-
पुरी रथ यात्रा को यूनेस्को की सूची में शामिल कराने के लिए ओडिशा ने केंद्र से मांगा सहयोग
भुवनेश्वर, सोमवार, 03 अगस्त 2026। ओडिशा सरकार ने पुरी की भगवान ज ...
