झारखंड में सियालदह-राजधानी एक्सप्रेस के अंदर यात्री ने की फायरिंग, गिरफ्तार
धनबाद (झारखंड), शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2023। झारखंड के धनबाद में सियालदह-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में एक कोच अटेंडेंट के साथ सीट को लेकर हुए विवाद के दौरान 41 वर्षीय एक व्यक्ति ने गोलीबारी की। रेलवे के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
उन्होंने बताया कि पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के धनबाद डिवीजन अंतर्गत आने वाले धनबाद और गोमो स्टेशनों के बीच कोच संख्या बी-7 में बृहस्पतिवार रात करीब पौने दस बजे हुई घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी सेना का सेवानिवृत कर्मी है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक (धनबाद रेल डिवीजन) अमरेश कुमार ने बताया, ‘‘हरविंदर सिंह के रूप में पहचाने गए व्यक्ति से पूछताछ जारी है। प्रथम दृष्टया, ऐसा प्रतीत होता है कि जब उसने गोलीबारी की, तब वह नशे में था।’’
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक अधिकारी ने कहा कि सिंह के पास हावड़ा-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का टिकट था, लेकिन वह बृहस्पतिवार शाम को धनबाद रेलवे स्टेशन पर गलती से सियालदह-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में चढ़ गए। अधिकारी ने बताया कि ट्रेन में चढ़ने के बाद सीट को लेकर सिंह की कोच अटेंडेंट से बहस हो गई और बहस के बीच उसने कथित तौर पर अपनी रिवॉल्वर से गोली चला दी। उन्होंने बताया कि आरपीएफ जवानों ने तुरंत पिस्तौल जब्त कर ली और कोडरमा रेलवे स्टेशन पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
Similar Post
-
आप सांसदों का भाजपा में शामिल होने का मामला, मान ने कहा-पांच मई को राष्ट्रपति से मिलेंगे
चंडीगढ़, बुधवार, 29 अप्रैल 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ...
-
अदालत ने समन मामलों में बरी किए जाने के खिलाफ ईडी की याचिका पर केजरीवाल को नया नोटिस जारी किया
नई दिल्ली, बुधवार, 29 अप्रैल 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधव ...
-
नोएडा में एसी में धमाके के बाद फ्लैट में लगी आग, कोई हताहत नहीं
नोएडा (उप्र), बुधवार, 29 अप्रैल 2026। नोएडा के सेक्टर-75 स्थित आवास ...
