प्रतापगढ़ में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, 20 घायल
जयपुर, शनिवार, 14 अक्टूबर 2023। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में शनिवार तड़के हुए एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, लांबा डाबरा गांव के लोग शनिवार तड़के मंदिर में मत्था टेकने के लिए निकले थे, तभी प्रतापगढ़-बांसवाड़ा राजमार्ग पर कचोटियां गांव के पास तड़के साढ़े चार बजे उनकी बस सड़क पर खराब हालत में खड़े एक ट्रक से जा टकराई। सुहागपुरा के थानाधिकारी इंद्रजीत ने बताया कि हादसे में घायल लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चार की मौत हो गई। वहीं, 20 अन्य घायल उपचाराधीन हैं। पुलिस के मुताबिक, हादसे की जांच की जा रही है।
Similar Post
-
कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य ने मुंबई में 4,446 खुले मैनहोल को लेकर जताई चिंता
मुंबई, शुक्रवार, 03 जुलाई 2026। मुंबई में 55 वर्षीय एक व्यक्ति की ...
-
पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी के आवास पर जुटे समर्थक, पंजाब कांग्रेस की कमान सौंपने की मांग
चंडीगढ़, शुक्रवार, 03 जुलाई 2026। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चर ...
-
मुख्यमंत्री के तौर पर एक माह पूरा करने के बाद शिवकुमार ने सपरिवार सिद्धरमैया से भेंट की
बेंगलुरु, शुक्रवार, 03 जुलाई 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रू ...
