हिमाचल के उद्योगपति ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दिए 40 लाख रुपये
नई दिल्ली, शनिवार, 14 अक्टूबर 2023। हिमाचल प्रदेश के उद्योगपति प्रेम सिंह राणा ने राज्य में बीते दिनों बाढ़ से हुई तबाही के मद्देनजर राहत और बचाव कार्यों के लिए मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 40 लाख रुपये दिए हैं। कांगड़ा जिले के बैजनाथ क्षेत्र के मूल निबासी राणा ने मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू को 40 लाख रूपये का चेक भेंट किया। राणा फरीदाबाद में 225 बेड वाले सुप्रीम हॉस्पिटल के चेयरमैन हैं। इसके अलावा वह दिल्ली में सुप्रीम इम्पेक्स ब्रांड के तहत वस्त्र निर्यात का व्यवसाय भी करते हैं।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
