गौतमबुद्ध नगर : गैस सिलेंडर में विस्फोट, पांच लोग झुलसे
नोएडा(उप्र), शनिवार, 14 अक्टूबर 2023। गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में शनिवार को गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से पांच लोग झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि भूप सिंह भडाना के मकान में किराए पर रहने वाले रणबीर (24 वर्ष) पूर्वाह्न 11 बजकर करीब 30 मिनट पर अपने घर पर समोसा बना रहे थे। समोसा बनाते समय एक छोटा गैस सिलेंडर फट गया, जिसकी चपटे में आकर घर में मौजूद गुड़िया (32 वर्ष), माया (25 वर्ष), मालती (50 वर्ष), विजय (32 वर्ष) और रणधीर (24 वर्ष) सहित पांच लोग झुलस गए। पुलिस ने बताया कि उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस मौजूद है। कानून व्यवस्था संबंधित कोई समस्या नहीं है।
Similar Post
-
कश्मीरी पंडितों को अतीत को भुलाकर आगे बढ़ना चाहिए: महबूबा
तुलमुल्ला (जम्मू कश्मीर), सोमवार, 22 जून 2026। पीपुल्स डेमोक्रे ...
-
बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी
कोलकाता, सोमवार, 22 जून 2026। पश्चिम बंगाल में सोमवार को भारतीय ...
-
मप्र के छिंदवाड़ा में ट्रक और वैन की टक्कर में छह लोगों की मौत, 21 अन्य घायल
छिंदवाड़ा, सोमवार, 22 जून 2026। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले मे ...
