चंडीगढ़ में पीजीआईएमईआर के नेत्र केंद्र में लगी आग, कोई हताहत नहीं
चंडीगढ़, सोमवार, 16 अक्टूबर 2023। चंडीगढ़ स्थित स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) के ‘अत्याधुनिक नेत्र केंद्र’ के भूतल में सोमवार को आग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि जैसे ही सुबह आग लगी, एहतियात के तौर पर ओपीडी के मरीजों को बाहर निकाला गया और लोगों को इमारत में प्रवेश करने से रोक दिया गया। सूचना मिलने पर पांच से छह दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। पीजीआईएमईआर में हफ्तेभर में आग लगने की यह दूसरी घटना है। पीजीआईएमईआर के चिकित्सा अधीक्षक विपिन कौशल ने बताया, ‘‘आग भूतल में लगी, धुआं फैलते ही ओपीडी को तुरंत खाली करा लिया गया। आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।’’ उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आग के कारण किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।
Similar Post
-
कपड़ा निर्यातकों ने वाणिज्य मंत्री से सूती धागे के निर्यात को नियंत्रित करने का किया आग्रह
नई दिल्ली, शनिवार, 29 अगस्त 2026। कपड़ा निर्यातकों ने वाणिज्य म ...
-
दिल्ली की अदालत ने लालकिला विस्फोट मामले में एनआईए के आरोपपत्र का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, शनिवार, 29 अगस्त 2026। दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को ...
-
जरांगे ने शुरू किया अनिश्चितकालीन अनशन, रिकॉर्ड के आधार पर 58 लाख प्रमाणपत्र देने की मांग
छत्रपति संभाजीनगर, शनिवार, 29 अगस्त 2026। आरक्षण कार्यकर्ता मन ...
