केरल में बसों में 31 अक्टूबर तक लगा दिये जाएंगे सीसीटीवी कैमरे: राज्य सरकार
तिरुवनंतपुरम, गुरुवार, 19 अक्टूबर 2023। केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बसों सहित सभी सार्वजनिक परिवहन बसों में 31 अक्टूबर तक सीसीटीवी कैमरे लगाना सुनिश्चित करना होगा। राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। केरल के परिवहन मंत्री एंटनी राजू ने संवाददाताओं से कहा कि प्रत्येक बस के आगे और पीछे की तरफ कैमरे लगाए जाने हैं। राजू ने बताया कि कैमरे लगने के बाद यातायात नियमों का उल्लंघन का पता लगाने में आसानी होगी। मंत्री ने बताया कि राज्य में चलने वाली केएसआरटीसी की बसों सहित हजारों बसों के लिए कैमरे खरीदने की प्रक्रिया में काफी समय लग गया, जिससे कि इस योजना को लागू करने में देरी हुई।
उन्होंने स्पष्ट किया, ‘‘किसी भी स्थिति में 31 अक्टूबर की समयसीमा नहीं बढ़ाई जाएगी। तय तारीख तक बसों में कैमरे लगाने होंगे।’’ मंत्री ने कहा कि इसके अलावा, एक नवंबर से यात्री परिवहन बसों सहित भारी वाहनों की अगली सीट पर बैठे वाले सभी चालकों और यात्रियों को अनिवार्य रूप से सीट बेल्ट लगानी होगी। हाल ही में दो निजी बसों के बीच एक दोपहिया वाहन के फंसने से दंपति की मौत के सवाल पर मंत्री ने कहा कि यदि बसों का परिचालन समय इस तरह की घटनाओं की वजह है तो इस पर गौर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय को मामले की जांच करने और जरूरी होने पर निजी बसों के समय में बदलाव करने के लिए कहा जाएगा।
Similar Post
-
चुनावी प्रक्रिया को कमजोर कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही : अजय राय
अयोध्या, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर् ...
-
अमेरिका के कोलोराडो डेनवर विश्वविद्यालय को हैदराबाद में परिसर स्थापित करने के लिए मंजूरी मिली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। कोलोराडो डेनवर विश्वविद्या ...
-
ओडिशा सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
भुवनेश्वर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। ओडिशा सरकार ने बुधवार को सा ...
