आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के चार नये अतिरिक्त न्यायाधीशों ने ली शपथ
विजयवाड़ा, शनिवार, 21 अक्टूबर 2023। आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के चार नये अतिरिक्त न्यायाधीशों को शनिवार को यहां राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर ने शपथ दिलाई। राज्यपाल की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन तुम्मलापल्ली कलाक्षेत्रम सभागार में किया गया। न्यायालय के चार नये अतिरिक्त न्यायाधीश हरिनाथ नूनेपल्ली, किरणमयी मंडावा, सुमति जगदम और न्यायपति विजय हैं। इस अवसर पर उच्च न्यायालय के कई न्यायाधीश, मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी, विभिन्न मंत्री एवं अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह से पहले मुख्यमंत्री ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की थी।
Similar Post
-
कपड़ा निर्यातकों ने वाणिज्य मंत्री से सूती धागे के निर्यात को नियंत्रित करने का किया आग्रह
नई दिल्ली, शनिवार, 29 अगस्त 2026। कपड़ा निर्यातकों ने वाणिज्य म ...
-
दिल्ली की अदालत ने लालकिला विस्फोट मामले में एनआईए के आरोपपत्र का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, शनिवार, 29 अगस्त 2026। दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को ...
-
जरांगे ने शुरू किया अनिश्चितकालीन अनशन, रिकॉर्ड के आधार पर 58 लाख प्रमाणपत्र देने की मांग
छत्रपति संभाजीनगर, शनिवार, 29 अगस्त 2026। आरक्षण कार्यकर्ता मन ...
