जम्मू-कश्मीर के उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम
श्रीनगर, रविवार, 22 अक्टूबर 2023। सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सेना ने रविवार को यह जानकारी दी। सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ”भारतीय सेना, जम्मु कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसियों के 21 अक्टूबर 2023 को हुए संयुक्त अभियान में बलों ने बारामूला के उरी सेक्टर में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।” सेना ने बताया कि घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों के साथ संपर्क स्थापित करने की कोशिश की गई जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। सेना के अनुसार, छह पिस्तौल और चार हथगोले जब्त किए जा चुके हैं और अभियान अभी जारी है।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
