Xiaomi Mijia 256L रेफ्रिजरेटर लॉन्च

img

Xiaomi ने नया थ्री-डोर रेफ्रिजरेटर Mijia 256L चीनी बाजार में लॉन्च कर दिया है। Mijia 256L की कैपेसिटी 256-लीटर है, जिसमें एयर कूल्ड, फोर्स्ट फ्री रेफ्रिजरेशन सिस्टम मिलता है। यह स्लीक डिजाइन और स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है। यहां हम आपको Xiaomi Mijia 256L के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Xiaomi Mijia 256L की कीमत और उपलब्धता

  • कीमत की बात की जाए तो Xiaomi Mijia 256L की कीमत 1,699 yuan (लगभग 19,530 रुपये) है। उपलब्धता के मामले में इस रेफ्रिजरेटर की प्री सेल JD.com पर शुरू होगी।

Xiaomi Mijia 256L Refrigerator के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

  • फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के मामले में Xiaomi Mijia 256L Refrigerator में 137 लीटर की कैपेसिटी है, जिसमें 81 फ्रीजर कंपार्टमेंट और 38 लीटर ग्रीनहाउस के लिए है। ग्रीनहाउस (मिडिल) कंपार्टमेंट का इस्तेमाल फलों, सब्जियों और अन्य वस्तुओं को स्टोर करने के लिए किया जा सकता है जिनके लिए एक खास तापमान सेटिंग की जरूरत होती है। इसकी तापमान सीमा 20~5°C है और इसे यूजर्स द्वारा एडजेस्ट किया जा सकता है। रेफ्रिजरेटर सिल्वर आयन एंटीबैक्टीरियल और ओडोर-फ्री मॉड्यूल से भी लैस है जो कि महक को प्रभावी तरीके से एबसोर्ब और डिकम्पोज कर सकता है। 
  • Xiaomi का दावा है कि इसकी एंटीबैक्टीरियल रेट 99.99% है। यह फूड को समान रूप से फ्रेश रखने के लिए 360° सर्कुलेटिंग एयर कूलिंग टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल करता है। रेफ्रिजरेटर 5 तापमान सेंसिंग प्रोब्स के साथ आता है। इसके अलावा रेफ्रिजरेटर में कई स्मार्ट फीचर्स हैं। इसे Mijia ऐप से कनेक्ट किया जा सकता है, जिससे यूजर्स रेफ्रिजरेटर मोड और तापमान को रिमोटली कंट्रोल कर सकते हैं। यह Xiaomi के वॉयस असिस्टेंट Xiao Ai का भी सपोर्ट करता है, जो यूजर्स को आवाज के जरिए रेफ्रिजरेटर को कंट्रोल करने की सुविधा प्रदान करता है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement