मिजोरम चुनाव: 173 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाये गये
आइजोल, रविवार, 22 अक्टूबर 2023। मिजोरम में कुल 40 विधानसभा क्षेत्रों के लिए दाखिल 174 नामांकन पत्रों में से 173 जांच के दौरान वैध पाये गये। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए सात नवंबर को मतदान होगा। अधिकारियों ने बताया कि विपक्षी दल जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के उम्मीदवार डॉ. लोरेन लालपेक्लियान चिनजाह के नामांकन पत्र में कुछ विसंगतियां पाये जाने के बाद उसकी फिर से जांच की जा रही है। चिनजाह ने लांगतलाई पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया है। कुल 40 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 174 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई।
उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर है। इस साल नामांकन पत्र दाखिल करने वाले उम्मीदवारों की संख्या 2018 के विधानसभा चुनावों की तुलना में 38 कम है। सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), मुख्य विपक्षी दल जेडपीएम और कांग्रेस ने सभी 40 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं और उन सभी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 23 सीट पर, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) ने चार सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इसके अलावा 27 उम्मीदवार निर्दलीय के रूप में चुनाव मैदान में हैं।
Similar Post
-
चुनावी प्रक्रिया को कमजोर कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही : अजय राय
अयोध्या, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर् ...
-
अमेरिका के कोलोराडो डेनवर विश्वविद्यालय को हैदराबाद में परिसर स्थापित करने के लिए मंजूरी मिली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। कोलोराडो डेनवर विश्वविद्या ...
-
ओडिशा सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
भुवनेश्वर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। ओडिशा सरकार ने बुधवार को सा ...
