केंद्र को इजराइल-हमास युद्ध में संघर्षविराम पर जोर देना चाहिए: माकपा नेता तारिगामी
श्रीनगर, रविवार, 22 अक्टूबर 2023। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता एम वाई तारिगामी ने रविवार को केंद्र से इजराइल-हमास युद्ध को रोकने के लिए संघर्षविराम पर जोर देने का आह्वान किया। तारिगामी ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं हमारी सरकार से अनुरोध करता हूं कि वह मूकदर्शक न बनी रहे और (पूर्व प्रधानमंत्रियों) जवाहरलाल नेहरू तथा अटल बिहारी वाजपेयी की पारंपरिक नीति का पालन करे।’’ उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों को क्षेत्र में हिंसा रोकने के लिए काम करना चाहिए जिन्होंने ‘‘अपनी आंखें बंद कर ली हैं’’।
संघर्ष सात अक्टूबर को हमास आतंकवादियों द्वारा इजराइल पर किए गए अभूतपूर्व हमलों के बाद शुरू हुआ था। इजराइल ने 2007 से गाजा पर शासन करने वाले इस्लामी आतंकवादी समूह के खिलाफ बड़े पैमाने पर जवाबी हमला शुरू किया है। खबरों के मुताबिक, हमास द्वारा किए गए घातक हमले में इजराइल में 1,400 से अधिक लोग मारे गए, और इसने कम से कम 210 लोगों को बंदी बना। वहीं, गाजा में इजराइली हमले में लगभग 4,385 फलस्तीनी मारे गए हैं।
Similar Post
-
चुनावी प्रक्रिया को कमजोर कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही : अजय राय
अयोध्या, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर् ...
-
अमेरिका के कोलोराडो डेनवर विश्वविद्यालय को हैदराबाद में परिसर स्थापित करने के लिए मंजूरी मिली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। कोलोराडो डेनवर विश्वविद्या ...
-
ओडिशा सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
भुवनेश्वर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। ओडिशा सरकार ने बुधवार को सा ...
