पंजाब: सीमा पार से ड्रग तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 12 किलो हेरोइन जब्त
चंडीगढ़, सोमवार, 23 अक्टूबर 2023। पंजाब पुलिस ने सीमा पार मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर उसके पास से 12 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि मादक पदार्थ गिरोह ने पाकिस्तान से मादक पदार्थ के परिवहन के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा, ‘सीमा पार मादक पदार्थ नेटवर्क को बड़ा झटका : एसएसओसी (स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल) अमृतसर ने सीमा पार हेरोइन तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 12 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।’ यादव ने कहा, ‘पाकिस्तान से मादक पदार्थ के परिवहन के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था।’ उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का कुख्यात ड्रग तस्कर रंजीत उर्फ चीता से कथित तौर पर सीधा संबंध है। महानिदेशक ने कहा, ‘गिरफ्तार व्यक्ति का कुख्यात ड्रग तस्कर रंजीत चीता के साथ सीधा संबंध है। चीता को मई 2020 में 523 किलोग्राम हेरोइन बरामदगी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और उसका भाई सरवन एस. भोला अमेरिका से इसका संचालन कर रहा था।’
Similar Post
-
चुनावी प्रक्रिया को कमजोर कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही : अजय राय
अयोध्या, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर् ...
-
अमेरिका के कोलोराडो डेनवर विश्वविद्यालय को हैदराबाद में परिसर स्थापित करने के लिए मंजूरी मिली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। कोलोराडो डेनवर विश्वविद्या ...
-
ओडिशा सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
भुवनेश्वर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। ओडिशा सरकार ने बुधवार को सा ...
