केरल में विजयादशमी के अवसर पर हजारों छोटे बच्चों ने औपचाारिक शिक्षा लेने की शुरुआत की
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 24 अक्टूबर 2023।विजयादशमी के अवसर पर मंगलवार को केरल में हजारों छोटे बच्चों ने ज्ञान एवं लेखन के क्षेत्र में अपनी औपचारिक यात्रा शुरू की। हिंदू परंपरा के अनुसार, विजयादशमी को दक्षिणी राज्य में पढ़ाई की शुरुआत ‘‘विद्यारंभम’’ के दिन के रूप में मनाया जाता है। मंदिरों, स्कूलों, सांस्कृतिक संस्थानों और स्थानीय पुस्तकालयों ने ‘एजुथिनिरुथु’ (दीक्षा समारोह) के लिए विस्तृत व्यवस्था की। अनुष्ठान समारोह में भाग लेने के लिए बच्चे और उनके माता-पिता सुबह बड़ी संख्या में इन स्थानों पर एकत्र हुए। प्रथा के अनुसार, विद्वान, लेखक, शिक्षक, पुजारी और समाज के अन्य प्रमुख व्यक्ति इस अवसर पर बच्चों को सीखने की यात्रा का पहला अक्षर लिखवाते हैं। मुख्य रूप से यह एक हिंदू परंपरा है। हालांकि, केरल में पिछले कुछ वर्षों में ‘विद्यारंभम’ समारोह में अन्य धर्मों के लोग भी इसी दिन अपने बच्चों को पढ़ाई की शुरुआत करने लगे हैं।
Similar Post
-
चुनावी प्रक्रिया को कमजोर कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही : अजय राय
अयोध्या, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर् ...
-
अमेरिका के कोलोराडो डेनवर विश्वविद्यालय को हैदराबाद में परिसर स्थापित करने के लिए मंजूरी मिली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। कोलोराडो डेनवर विश्वविद्या ...
-
ओडिशा सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
भुवनेश्वर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। ओडिशा सरकार ने बुधवार को सा ...
