सिब्बल का भाजपा पर कटाक्ष: आप राजनीतिक लाभ के लिए कितनी बार भगवान राम का इस्तेमाल करेंगे ?
नई दिल्ली, बुधवार, 25 अक्टूबर 2023। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राजनीतिक लाभ के लिए भगवान राम का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा के शासन में भगवान राम का एक भी गुण दिखाई नहीं देता। सिब्बल की यह टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा यह कहे जाने के एक दिन बाद आई है कि अयोध्या में भगवान राम का एक भव्य मंदिर बनाया जा रहा है। मोदी ने कहा, ''भगवान श्री राम बस आने ही वाले हैं।’’ प्रधानमंत्री का यह भी कहना था कि अगली रामनवमी के दौरान मंदिर में प्रार्थना से पूरी दुनिया में खुशियां फैलेंगी। सिब्बल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘भाजपा से कहना है कि आप राजनीतिक लाभ के लिए कितनी बार भगवान राम का इस्तेमाल करेंगे? आप भगवान राम के गुणों को क्यों नहीं अपनाते।’’ सिब्बल ने पिछले साल मई में कांग्रेस छोड़ दी थी और समाजवादी पार्टी के समर्थन से एक निर्दलीय सदस्य के रूप में राज्यसभा के लिए चुने गए। उन्होंने एक गैर-चुनावी मंच 'इंसाफ' बनाया है।
Similar Post
-
चक्रवात का खतरा: ओडिशा ने संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने का काम जल्द शुरू करने का दिया निर्देश
भुवनेश्वर, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना ग ...
-
एनआईए ने मिजोरम में 236 किलो से अधिक मेथामफेटामीन की जब्ती मामले में एक और आरोपी को पकड़ा
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
-
कुलगाम मुठभेड़ में लतीफ भट समेत 2 लश्कर आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले ...
