पश्चिम बंगालः चार पूजा पंडाल राज्यपाल के दुर्गा रत्न पुरस्कार से सम्मानित
कोलकाता, बुधवार, 25 अक्टूबर 2023। पश्चिम बंगाल में चार दुर्गा पूजा पंडाल को राज्यपाल के ‘दुर्गा रत्न’ पुरस्कार से नवाजा गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन पूजा पंडालों को सम्मानित किया गया है, उनमें कल्याणी आईटीआई दुर्गा पूजा पंडाल, ताला प्रत्तोय दुर्गा पूजा पंडाल और बारानगर तथा नेताजी कॉलोनी स्थित बंधुदल स्पोर्टिंग क्लब पूजा पंडाल शामिल हैं। अधिकारी के मुताबिक, ताला प्रत्तोय दुर्गा पूजा पंडाल को ‘रंग और रोशनी के रचनात्मक इस्तेमाल’, जबकि कल्याणी आईटीआई दुर्गा पूजा पंडाल ‘भव्य और दिलकश सजावट’ के लिए राज्यपाल के ‘दुर्गा रत्न’ पुरस्कार से नवाजा गया।
उन्होंने बताया कि बंधुदल स्पोर्टिंग क्लब के बारानगर स्थित पंडाल को ‘पर्यावरण चेतना’, जबकि नेताजी कॉलोनी स्थित पंडाल को ‘अभिनव विषय’ के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अधिकारी के अनुसार, ‘दुर्गा रत्न’ पुरस्कार के तहत चारों विजेता पांच लाख रुपये की इनामी राशि साझा करेंगे। उन्हें एक प्रशस्ति पत्र और एक पट्टिका भी भेंट की जाएगी। राज भवन के एक अधिकारी ने बताया, ‘सबसे उत्कृष्ट दुर्गा पूजा पंडाल को सम्मानित करने के लिए राज्यपाल सीवी आनंद बोस की ओर से शुरू किए गए ‘दुर्गा रत्न’ पुरस्कार बंगालियाना सार को दर्शाते हैं। लोगों की पसंद के आधार पर राज्य के चार पंडालों को इन पुरस्कारों के लिए चुना गया है।’
Similar Post
-
उत्तराखंड में उफनाई नदी में युवक बहा, भूस्खलन से करीब 80 सड़कें बाधित
देहरादून, सोमवार, 03 अगस्त 2026। उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों म ...
-
नीट पेपर लीक प्रदर्शनों में शामिल छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी वापस ले सकती हैं सरकारें : न्यायालय
नई दिल्ली, सोमवार, 03 अगस्त 2026। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को स ...
-
पुरी रथ यात्रा को यूनेस्को की सूची में शामिल कराने के लिए ओडिशा ने केंद्र से मांगा सहयोग
भुवनेश्वर, सोमवार, 03 अगस्त 2026। ओडिशा सरकार ने पुरी की भगवान ज ...
