पंजाब के लुधियाना की कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग; कोई हताहत नहीं
लुधियाना, गुरुवार, 26 अक्टूबर 2023। पंजाब के लुधियाना में घनी आबादी वाले इलाके बाजवा नगर में स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री में बृहस्पतिवार को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आग पर काबू पाने में तीन घंटे से अधिक का समय लगा जिसमें 13 दमकल की गाड़ियों की मदद ली गई। फैक्ट्री में मौजूद तैयार कपड़े और कच्चा माल आग में खाक हो गया। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चला है।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
