महबूबा मुफ्ती फिर से पार्टी अध्यक्ष चुनी गयी
श्रीनगर, गुरुवार, 26 अक्टूबर 2023। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को तीन साल के कार्यकाल के लिए फिर से पार्टी अध्यक्ष चुन लिया गया है। पार्टी ने गुरुवार को श्रीनगर में चुनाव कराया।पार्टी के एक नेता ने कहा कि पार्टी उपाध्यक्ष अब्दुल रहमान वीरी ने अध्यक्ष पद के लिए सुश्री मुफ्ती का नाम प्रस्तावित किया था और पार्टी महासचिव गुलाम नबी हंजुरा ने इसका समर्थन किया। उल्लेखनीय है कि सुश्री मुफ्ती के पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद ने पीडीपी का गठन 1999 में कांग्रेस छोड़ने के बाद किया था। पार्टी ने 2003 में कांग्रेस के साथ और बाद में 2015 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ प्रदेश में सरकार बनाई थी। अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म होने के बाद, कई संस्थापक सदस्यों ने पार्टी छोड़ दी।
Similar Post
-
उत्तराखंड में उफनाई नदी में युवक बहा, भूस्खलन से करीब 80 सड़कें बाधित
देहरादून, सोमवार, 03 अगस्त 2026। उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों म ...
-
नीट पेपर लीक प्रदर्शनों में शामिल छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी वापस ले सकती हैं सरकारें : न्यायालय
नई दिल्ली, सोमवार, 03 अगस्त 2026। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को स ...
-
पुरी रथ यात्रा को यूनेस्को की सूची में शामिल कराने के लिए ओडिशा ने केंद्र से मांगा सहयोग
भुवनेश्वर, सोमवार, 03 अगस्त 2026। ओडिशा सरकार ने पुरी की भगवान ज ...
