ममता ने की आंध्र ट्रेन हादसे की जांच की मांग
कोलकाता, सोमवार, 30 अक्टूबर 2023। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में रेल हादसे पर जांच की मांग की और सवाल उठाया कि रेलवे कब ''नींद'' से बाहर आएगा। सुश्री बनर्जी ने एक्स पर कहा, ''एक और विनाशकारी रेल टक्कर। इस बार आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में हुयी, जिसमें दो यात्री ट्रेनें शामिल थी। अब तक कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और कम से कम 25 से अधिक घायल हो गए। उन्होंने पीड़ितों के परिजनों के प्रति एकजुटता जताते हुए शीघ्र बचाव कार्य और घटना की तत्काल जांच की मांग की। सुश्री बनर्जी ने सवाल किया ,''रेलवे कब नींद से बाहर आएगा?
Similar Post
-
चुनावी प्रक्रिया को कमजोर कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही : अजय राय
अयोध्या, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर् ...
-
अमेरिका के कोलोराडो डेनवर विश्वविद्यालय को हैदराबाद में परिसर स्थापित करने के लिए मंजूरी मिली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। कोलोराडो डेनवर विश्वविद्या ...
-
ओडिशा सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
भुवनेश्वर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। ओडिशा सरकार ने बुधवार को सा ...
