कर्नाटक : आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपी 17 अधिकारियों के यहां छापेमारी
बेंगलुरु, सोमवार, 30 अक्टूबर 2023। कर्नाटक में लोकायुक्त अधिकारियों ने आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपी 17 सरकारी अधिकारियों के 70 से अधिक ठिकानों पर सोमवार को छापेमारी की। लोकायुक्त सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि छापेमारी के दौरान भारी नकदी, सोना, अचल संपत्ति, महंगे वाहन, जमीन में निवेश और महंगे गैजेट आदि का पता चला। लोकायुक्त के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लोकायुक्त पुलिस के कई दलों ने क्षेत्राधिकार पुलिस की सहायता से तड़के छापेमारी की। पुलिस महानिरीक्षक (लोकायुक्त) डॉ. ए सुब्रमण्यहवारा ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हमने पूरे कर्नाटक में लोक सेवकों के खिलाफ 17 मामले दर्ज किए हैं। यह छापेमारी 70 स्थानों पर जारी है।’’ लोकायुक्त सूत्रों के मुताबिक, ये छापे बेंगलुरु, मांड्या, रायचूर, बीदर, कलबुर्गी, चित्रदुर्ग, बल्लारी, तुमकुरु, उडुपी, हसन, बेलगावी, दावणगेरे और हावेरी जिलों में मारे गए। उन्होंने कहा कि तलाशी और जांच जारी है।
Similar Post
-
उत्तराखंड में उफनाई नदी में युवक बहा, भूस्खलन से करीब 80 सड़कें बाधित
देहरादून, सोमवार, 03 अगस्त 2026। उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों म ...
-
नीट पेपर लीक प्रदर्शनों में शामिल छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी वापस ले सकती हैं सरकारें : न्यायालय
नई दिल्ली, सोमवार, 03 अगस्त 2026। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को स ...
-
पुरी रथ यात्रा को यूनेस्को की सूची में शामिल कराने के लिए ओडिशा ने केंद्र से मांगा सहयोग
भुवनेश्वर, सोमवार, 03 अगस्त 2026। ओडिशा सरकार ने पुरी की भगवान ज ...
