मणिपुर में सुरक्षा बलों ने हथियार और विस्फोटक जब्त किये
इंफाल, मंगलवार, 31 अक्टूबर 2023। मणिपुर के इंफाल ईस्ट और चुराचांदपुर जिले में सुरक्षा बलों ने हथियार और विस्फोटक जब्त किये हैं। पुलिस ने एक बयान में सोमवार रात कहा कि सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटे में इंफाल ईस्ट जिले के संजेनबाम खुल्लन, गौरानगर और तेराखोंग गांव से चार आग्नेयास्त्र, 20 हथगोले और राइफल की पांच खाली मैगजीन जब्त की हैं। इंफाल ईस्ट जिले में संजेनलोक हिल और एशिंगथेम्बी हिल से नौ एमएम की दो पिस्तौल सहित छह आग्नेयास्त्र, 21 हथगोले और एक मोर्टार का गोला बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने चुराचांदपुर जिले के डी मोलजंग गांव से एक मोर्टार सहित दो आग्नेयास्त्र भी जब्त किये हैं। बयान में कहा गया कि असम राइफल्स और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सुरक्षा बलों ने चुराचांदपुर जिले के संजेनलोक के आसपास के इलाकों में असामाजिक तत्वों द्वारा बनाए गए छह बंकरों को भी नष्ट कर दिया। सुरक्षा बलों ने इंफाल वेस्ट जिले में वसूली की गतिविधियों में शामिल, प्रतिबंधित कांगलेइपक कम्युनिस्ट पार्टी के एक कैडर को भी गिरफ्तार किया है।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
