दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त

img

नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों की तलाशी लेने पर उनके पास से पेशेवर श्रेणी के 10 ड्रोन बरामद किए गए, जिनमें ‘‘थर्मल इमेजिंग’’ और ‘‘लेजर रेंज फाइंडर’’ लगे हुए थे। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 1.03 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के ये ड्रोन जिन यात्रियों से बरामद किए गए, वे 25 सितंबर को वियतनाम होते हुए हांगकांग से टर्मिनल-3 पहुंचे थे। सीमाशुल्क अधिकारियों को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर उन्हें रोका गया। बयान में कहा गया है कि सामान की बारीकी से जांच करने पर 10 ड्रोन और संबंधित अन्य उपकरण बरामद किए गए। जांच से पुष्टि हुई कि ड्रोन पेशेवर श्रेणी के हैं और उनमें ‘‘थर्मल इमेजिंग’’ और ‘‘लेजर रेंज फाइंडर’’ लगे थे।  बयान के अनुसार, इन्हें सैन्य या रक्षा श्रेणी के ‘यूएवी’ के रूप में आंका गया है जिनका नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) में पंजीकरण अनिवार्य है। अधिकारियों ने बताया कि सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत यात्रियों को हिरासत में लिया गया और ड्रोन जब्त कर लिए गए हैं।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement