धनशोधन मामले की जांच के तहत ईडी ने गोवा में छह कसीनो पर छापेमारी की
पणजी, मंगलवार, 31 अक्टूबर 2023। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कुछ जमाकर्ताओं के करोड़ों रुपये के कथित गबन से जुड़ी धनशोधन जांच के तहत गोवा में आधा दर्जन कसीनो पर छापेमारी की है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राज्य में संघीय जांच एजेंसी के अधिकारियों द्वारा सोमवार से लगभग आठ परिसरों की जांच की जा रही है। सूत्रों ने कहा कि इन परिसरों में से छह स्थान कसीनो हैं, जबकि शेष परिसर कुछ संबंधित व्यक्तियों से जुड़े हैं। धनशोधन जांच राज्य में 50 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से संबंधित है जिसमें भोले-भाले निवेशकों से धोखा किया गया। समझा जाता है कि धनशोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत तलाशी ईडी की कोच्चि स्थित केरल इकाई द्वारा की जा रही है।
Similar Post
-
चुनावी प्रक्रिया को कमजोर कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही : अजय राय
अयोध्या, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर् ...
-
अमेरिका के कोलोराडो डेनवर विश्वविद्यालय को हैदराबाद में परिसर स्थापित करने के लिए मंजूरी मिली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। कोलोराडो डेनवर विश्वविद्या ...
-
ओडिशा सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
भुवनेश्वर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। ओडिशा सरकार ने बुधवार को सा ...
