सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतरी, कोई हताहत नहीं
प्रयागराज, बुधवार, 01 नवम्बर 2023। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से आनंद विहार टर्मिनस जाने वाली ट्रेन 22433 सुहेलदेव एक्सप्रेस मंगलवार रात प्रयागराज जंक्शन के पास पटरी से उतर गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि गाजीपुर से आनंद विहार टर्मिनस जाने वाली सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार रात साढ़े आठ बजे प्रयागराज जंक्शन पर आई और पौने नौ बजे यहां से प्रस्थान करने के कुछ ही देर बाद इसके इंजन के चार पहिये और पीछे के जनरेटर कार के चार पहिये पटरी से उतर गए। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी भी हताहत होने की सूचना नहीं है। मालवीय के अनुसार, रेलवे अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और ट्रेन का पीछे का हिस्सा प्लेटफॉर्म पर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि पटरी को ठीक कर ट्रेन को गंतव्य स्थान के लिए रात में ही रवाना कर दिया गया।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
