लेफ्टिनेंट जनरल बी एस राजू सेवानिवृत्त हुए
नई दिल्ली, बुधवार, 01 नवम्बर 2023। लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू दक्षिण-पश्चिमी कमान के ‘जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ’ के पद से सेवानिवृत्त हो गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राजू सैनिक स्कूल, बीजापुर और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र थे। उन्हें दिसंबर 1984 में जाट रेजिमेंट में नियुक्त किया गया था। सेना में 39 साल तक सेवा देने के बाद मंगलवार को वह सेवानिवृत्त हो गए। दक्षिण-पश्चिमी कमान के ‘जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ’ के रूप में तैनात होने से पहले लेफ्टिनेंट जनरल राजू सेना के उप-प्रमुख का पद संभाल रहे थे।
Similar Post
-
चुनावी प्रक्रिया को कमजोर कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही : अजय राय
अयोध्या, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर् ...
-
अमेरिका के कोलोराडो डेनवर विश्वविद्यालय को हैदराबाद में परिसर स्थापित करने के लिए मंजूरी मिली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। कोलोराडो डेनवर विश्वविद्या ...
-
ओडिशा सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
भुवनेश्वर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। ओडिशा सरकार ने बुधवार को सा ...
