सेना प्रमुख ने सियाचिन आधार शिविर, अग्रिम चौकियों का दौरा किया
नई दिल्ली, बुधवार, 01 नवम्बर 2023। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने बुधवार को सियाचिन आधार शिविर और अग्रिम चौकियों का दौरा कर वहां परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनरल पांडे मंगलवार को लेह पहुंचे थे। काराकोरम पर्वत श्रृंखला में लगभग 20,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित सियाचिन ग्लेशियर को दुनिया के सबसे ऊंचे सैन्य क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। सर्दियों के दौरान ग्लेशियर पर हिमस्खलन और भूस्खलन का खतरा तो बना ही रहता है, तापमान भी शून्य से 60 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। एक रक्षा सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “सेना प्रमुख ने आज सियाचिन आधार शिविर और अग्रिम चौकियों का दौरा किया।” उन्होंने बताया कि दौरे के दौरान उन्होंने परिचालन तैयारियों की भी समीक्षा की।
Similar Post
-
चुनावी प्रक्रिया को कमजोर कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही : अजय राय
अयोध्या, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर् ...
-
अमेरिका के कोलोराडो डेनवर विश्वविद्यालय को हैदराबाद में परिसर स्थापित करने के लिए मंजूरी मिली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। कोलोराडो डेनवर विश्वविद्या ...
-
ओडिशा सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
भुवनेश्वर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। ओडिशा सरकार ने बुधवार को सा ...
